गर्भपात से उबरने में कितना समय लगता है?HealthPlanet

Posted on Fri 21st Oct 2022 : 15:54

गर्भपात से उबरने में मुझे बहुत मुश्किल हो रही है। मुझे कहां से मदद मिल सकती है?
गर्भपात चाहे शुरुआती चरण में हुआ हो, मगर इससे उबरना आपके लिए बेहद दुखदाई और भावनात्मक तौर पर असहनीय हो सकता है। आपके लिए गर्भपात से उबर पाना मुश्किल हो सकता है, इसलिए आपको धैर्य रखना होगा और किसी भी चीज में जल्दबाजी न करें।

आपके पति और परिवारजनों के लिए भी इस घटना से उबर पाना मुश्किल हो सकता है। दुख कम होने या खत्म होने का कोई तय समय नहीं है। हो सकता है यह आपकी और अन्य लोगों की उम्मीद से ज्यादा जारी रहे।

निम्नांकित सुझाव आपको इस सदमे से उबरने में मदद कर सकते हैं:

आपने पति से खुलकर बात करें। एक-दूसरे को दुख से उबरने का समय दें। हो सकता है आप दोनों बात करने में इसलिए संकोच कर रहे हों कि कहीं कुछ ऐसी बात न हो जाए जिसे दिल दुखे। मगर फिर भी आपको अपनी भावनाओं के बारे में एक-दूसरे से बात करनी चाहिए।
डॉक्टर के साथ फॉलो-अप चेकअप पर जाएं। यदि आपको जरुरत लगे तो सहयोग मांगने से झिझके नहीं। बहुत से बड़े अस्पतालों में काउंसलिग सेंटर होते हैं, इसलिए यदि आपको जरुरी लगे तो आप वहां डॉक्टर से अप्वाइंटमेंट ले सकती हैं।
चाहे आप शारीरिक तौर पर बेहतर महसूस कर रही हों, फिर भी दफ्तर से कुछ समय आप छुट्टी ले सकती हैं।
यदि घर में आपके अन्य बच्चे भी हों, तो आप हाथ ​बंटाने के लिए किसी परिवारजन की मदद ले सकती हैं।
अपने परिजनों से बात करने के साथ-साथ आप अन्य लोगों से भी अपने अनुभव साझा कर सकती हैं। कई लोगों को इससे फायदा होता है।
यदि कुछ महीनों बाद आप बेहतर महसूस करने की बजाय और ज्यादा व्यथित महसूस करें तो आपको मदद की जरुरत होगी। आप अपनी डॉक्टर से सलाह ले सकती हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info